नई दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सप्तधारा की छठी शक्ति हरित अर्थव्यवस्था है। हमें नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, ग्रीन स्टोरेज और विनिर्माण के क्षेत्रों में काम करना होगा। भारत के पास ब्लू इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अवसर है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत को दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी और आत्मनिर्भर बनना होगा।
लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज देश को कच्चे तेल पर निर्भर रहना पड़ता है, यह हमारी गलत सोच का परिणाम है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमने अपनी 99 प्रतिशत तटरेखा को ‘नो गो एरिया’ घोषित कर रखा था। हमने खुद ही समुद्र में जाकर खोज करने से इनकार कर दिया था। यह सोच की गरीबी थी। जिन क्षेत्रों को कभी ‘नो गो एरिया’ माना जाता था, वे अब ‘गो-अहेड एरिया’ बन गए हैं।”
Addressing the nation on Independence Day.https://t.co/Q67F6cB96x
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026








No more annoying connection issues. The login process is instant and the games load fast. Visit ab777login today.