नई दिल्ली: वाइस एडमिरल आलोक आनंद, वाईएसएम ने वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा, एवीएसएम, वीएसएम से कार्यभार ग्रहण करते हुए एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी के 13वें कमांडेंट का पदभार संभाल लिया है।

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “गोवा स्थित नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र तथा नेविगेशन एवं डायरेक्शन विशेषज्ञ वाइस एडमिरल आलोक आनंद, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी), थाईलैंड के स्नातक हैं।”

तीन दशकों से अधिक के अपने विशिष्ट सेवा काल में उन्होंने आईएनएस घोरपड़ और आईएनएस सतपुड़ा की कमान संभाली है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला, नेविगेशन एवं डायरेक्शन स्कूल, कोच्चि तथा डीएसएससी, वेलिंगटन में प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नौसेना मुख्यालय में कमोडोर नेवल ऑपरेशंस और सहायक नौसेना प्रमुख (नीति एवं योजनाएं) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इस नियुक्ति से पहले वह पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग थे।








Finally found a spot that actually pays out on time. The interface is clean and not cluttered with useless ads. I’m really enjoying my time here so far. Visit jjjwin today.
Very impressed with the customer support and the quick loading times. Definitely my new go-to spot at 16jililogin.
If you are looking for a platform that actually pays out on time then this is it. Everything is transparent and fair. Big wins at br333win!