Hyderabad: भारत के पहले 220kV मोबाइल GIS (m-GIS) सिस्टम के लॉन्च के बाद अपने स्वदेशी m-GIS पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Toshiba Transmission & Distribution Systems (India) Private Limited (TTDI) ने आज Power Grid Corporation of India Limited (POWERGRID) को स्वदेशी रूप से विकसित 132kV m-GIS सिस्टम की सफल आपूर्ति की घोषणा की।
132kV m-GIS सिस्टम का विकास और आपूर्ति भारत में स्वदेशी मोबाइल हाई-वोल्टेज समाधान पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में TTDI की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। POWERGRID की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपूर्ति किया गया यह सिस्टम भारत के ग्रिड आधुनिकीकरण, मजबूती और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को भी समर्थन प्रदान करेगा।
इस उपलब्धि पर TTDI के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हिरोशी फुरुता ने कहा, “हमें POWERGRID को स्वदेशी 132kV m-GIS सिस्टम की आपूर्ति के साथ अपने m-GIS पोर्टफोलियो का और विस्तार करने पर खुशी है। यह कुछ माह पहले भारत के पहले स्वदेशी 220kV m-GIS सिस्टम की सफल आपूर्ति के बाद की अगली उपलब्धि है। यह कॉम्पैक्ट और अत्यधिक मोबाइल समाधान भारत में विकसित एवं इंजीनियर किया गया है, जो ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें Toshiba की तकनीक और स्थानीय इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग किया गया है तथा यह POWERGRID की कड़े तकनीकी और परिचालन मानकों को पूरा करता है। भारत के ट्रांसमिशन क्षेत्र के तेजी से विकास के साथ TTDI उच्च प्रदर्शन वाले अनुकूलित समाधान प्रदान करना जारी रखेगी।”
132kV m-GIS सिस्टम को TTDI ने Toshiba की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, तकनीक और भारत में उपलब्ध स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं का उपयोग करते हुए विकसित किया है। इसमें POWERGRID की उत्पाद विशिष्टताओं के साथ तकनीकी, गुणवत्ता, परिचालन और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को भी शामिल किया गया है।
कठिन फील्ड परिस्थितियों में विश्वसनीय संचालन के लिए तैयार किए गए इस सिस्टम में मानकीकृत “कनेक्ट–ऑपरेट–डिस्कनेक्ट–रीडिप्लॉय” कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है, जो ग्रिड में परिचालन लचीलापन और त्वरित तैनाती क्षमता को बढ़ाता है।
कॉम्पैक्ट डिजाइन और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर के साथ यह सिस्टम उच्च घनत्व वाले क्षेत्रों और विस्तारशील ट्रांसमिशन नेटवर्क में तेजी से तैनाती के लिए अनुकूलित है। इसे मानक ट्रांसपोर्ट ट्रेलरों पर ले जाने, यांत्रिक कंपन और परिवहन दबावों को सहने, आवश्यक विद्युत दूरी बनाए रखने तथा चालू परियोजना स्थलों पर सहज एकीकरण के लिए डिजाइन किया गया है।
यह 132kV m-GIS सिस्टम उपयोगिताओं, नवीकरणीय ऊर्जा डेवलपर्स, आपदा प्रतिक्रिया टीमों और ट्रांसमिशन ऑपरेटरों के लिए एक विश्वसनीय मोबाइल पावर इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करता है।
भारत के पहले 220kV m-GIS सिस्टम और अब 132kV मॉडल की POWERGRID को सफल आपूर्ति के बाद TTDI वर्तमान में अपने स्वदेशी 400kV m-GIS सिस्टम की इंजीनियरिंग के उन्नत चरण में है, जिसकी आपूर्ति इस वर्ष के अंत तक किए जाने की योजना है।







