गुरुग्राम: Vishal Mega Mart (एनएसई: वीएमएम | बीएसई: 544307), जो परिधान, जनरल मर्चेंडाइज और एफएमसीजी श्रेणियों में ग्राहकों की आकांक्षाओं को किफायती बनाने वाला प्रमुख रिटेल प्लेयर है, ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
मुख्य परिचालन उपलब्धियां:
• 31 मार्च 2026 तक कंपनी 535 शहरों में 795 स्टोर्स का संचालन कर रही थी, जिनका कुल रिटेल क्षेत्रफल लगभग 1.345 करोड़ वर्गफुट था।
• वित्त वर्ष 2025-26 में श्रेणीवार राजस्व योगदान में परिधान का हिस्सा 44.2 प्रतिशत, जनरल मर्चेंडाइज का 28.5 प्रतिशत और एफएमसीजी का 27.0 प्रतिशत रहा।
• 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास लगभग 16.9 करोड़ का बड़ा और वफादार उपभोक्ता आधार था।
• वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के अपने ब्रांड्स का राजस्व में योगदान 74.1 प्रतिशत रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 73.1 प्रतिशत था।
• कंपनी की क्विक कॉमर्स पहल अब 505 शहरों के 745 स्टोर्स में उपलब्ध है और 31 मार्च 2026 तक इसके पंजीकृत यूजर बेस की संख्या 1.29 करोड़ तक पहुंच गई।








