Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

जिंदल स्टेनलेस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय परिणामों की घोषणा की

Managing Director, Jindal Stainless, Abhyuday Jindal
नई दिल्ली: जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय परिणामों की आज घोषणा की। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 25,65,902 टन तैयार माल की बिक्री दर्ज की, जो पछले वष की तुलना में 8.1% अधिक है।
समेकित स्तर पर, शुद्ध राजस्व ₹42,955 करोड़ रहा, जो 9.3% की वृद्धि है। एबिट्डा  ₹5,560 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19.2% अधिक है, और पीएटी 27.4% बढ़कर ₹3,185 करोड़ रहा।
वित्तीय वष 2026 की अंतिम तमाही के दौरान, कंपनी की तैयार माल की एकल बिक्री मात्रा 6,41,743 टन रही। समेकित स्तर पर, वित्तीय वष 2026 की अंतिम तमाही का शुद्ध राजस्व ₹11,367 करोड़ रहा। एबिट्डा  37.1% वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर ₹1,455 करोड़ हो गया, जो मज़बूत परिचालन प्रदर्शन को दर्शाता है, और पीएटी  41.4% बढ़कर ₹834 करोड़ हुआ।
शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, निदेशक मंडल ने वित्तीय वष 2026 के लिए ₹3 प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की अनुशंसा की है, जिससे कुल लाभांश ₹4 प्रति शेयर (₹2 अंकित मूल्य पर 200%) हो गया है। समेकित शुद्ध ऋण-से-इक्विटी अनुपात पिछले वर्ष के 0.24 से बेहतर हो कर 0.15 हो गया है।
घरेलू स्तर पर, कंपनी ने ऑटोमोबाइल, पाइप्स और ट्यूब्स, मेट्रो, लिफ्ट एवं एलेवेटर्स और व्हाइट गुड्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत मांग के समर्थन से सुदृढ़ परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन दिया।
इन्फ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक वाहन, ट्रेलर, कंटेनर, रियल एस्टेट, रक्षा और एयरोस्पेस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्टेनलेस स्टील का उपयोग भी बढ़ता रहा, जिसका कारण लंबी आयु, ज़ंग-प्रतिरोध और पुनर्चक्रण क्षमता वाली सामग्री पर उपभोक्ताओं का ध्यान और सरकार का प्रोत्साहन है।
चीन और वियतनाम से आयात, विशेषकर आसियान देशों के माध्यम से पुनर्निर्देशित निम्न गुणवत्ता वाले उत्पाद, भारतीय स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिए चुनौती बने रहे।
निर्यात में, कंपनी ने भू-राजनीतिक संघर्षों और प्रशुल्क अनिश्चितताओं से प्रभावित चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण में संचालन जारी रखा। इसके बावजूद, जिंदल स्टेनलेस ने निरंतर निर्यात प्रदर्शन बनाए रखा और जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और जर्मनी जैसे देशों में विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया, जहां कंपनी की पकड़ मजबूत हुई। मजबूत उत्पाद स्थिति निर्धारण और मार्जिन प्रबंधन की सहायता के साथ जिंदल स्टेनलेस के इन बाजारों में मूल्यवर्धित पेशकशों ने कंपनी को लगातार अच्छी स्थिति में बनाए रखा।
इस तिमाही में पश्चिम एशिया को प्रभावित करने वाली भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच ऊर्जा संबंधी बाधाएं उत्पन्न हुईं। पश्चिम एशिया औद्योगिक ईंधनों जैसे प्रोपेन/एलपीजी और प्राकृतिक गैस, जो स्टेनलेस स्टील निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं – उनका एक प्रमुख स्रोत क्षेत्र है।
कुल बिक्री में घरेलू/निर्यात हिस्सेदारी
भौगोलिक क्षेत्र
वित्तीय वष 2026 की अंतिम तमाही
वित्तीय वष 2026 की तीसरी तमाही
वित्त वर्ष 2026
वित्त वर्ष 2025
घरेलू
93%
95%
92%
91%
निर्यात
7%
5%
8%
9%
वित्तीय प्रदर्शन सारांश (₹ करोड़ में)
विवरण
विवरण – एकल
वित्तीय वष 2026 की अंतिम तमाही
वित्तीय वष 2026 की तीसरी तमाही
परिवर्तन (तिमाही आधार पर)
वित्तीय वष 2025 की अंतिम तमाही
परिवर्तन (वार्षिक आधार पर)
वित्त वर्ष 2026
वित्त वर्ष 2025
परिवर्तन
एसएस बक्री (एमटी)
6,41,743
6,49,857
-1.2%
6,42,641
-0.1%
25,65,902
23,73,070
8.1%
शुद्ध राजस्व
10,826
10,632
1.8%
10,786
0.4%
42,680
40,182
6.2%
एबिट्डा
1,111
1,103
0.7%
890
24.8%
4,322
3,905
10.7%
पीएटी
892
666
33.9%
925
-3.6%
2,843
2,711
4.9%
विवरण – समेकित
विवरण
वित्तीय वष 2026 की अंतिम तमाही
वित्तीय वष 2026 की तीसरी तमाही
परिवर्तन (तिमाही आधार पर)
वित्तीय वष 2025 की अंतिम तमाही
परिवर्तन (वार्षिक आधार पर)
वित्त वर्ष 2026
वित्त वर्ष 2025
परिवर्तन
शुद्ध राजस्व
11,337
10,518
7.8%
10,198
11.2%
42,955
39,312
9.3%
एबिट्डा
1,455
1,408
3.3%
1,061
37.1%
5,560
4,667
19.2%
पीएटी
834
828
0.8%
590
41.4%
3,185
2,500
27.4%
अन्य विकास
1. प्रमुख उपलब्धियां
  • इंडोनेशिया में 1.2 एमटीपीए स्टेनलेस स्टील मेल्ट शॉप (SMS) का समय से पहले संचालन शुरू हुआ। कंपनी की कुल मेल्टिंग क्षमता 4.2 एमटीपीए तक बढ़ी, साथ ही भारत में कोल्ड रोल्ड क्षमता विस्तार हेतु ₹900 करोड़ का निवेश
  • अमृतसर, पंजाब में ‘जिंदल इन्फिनिटी’ सरिया का खुदरा लॉन्च हुआ
  • भारतीय रेलवे के साथ भारत का पहला स्टेनलेस स्टील नमक कंटेनर विकसित करने हेतु साझेदारी
2. मार्केटिंग और ब्रांडिंग
  • उपभोक्ता जुड़ाव को बढ़ावा देते हुए, रणवीर सिंह को कंपनी का पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया, जिसके बाद ट्यूब्स एवं पाइप्स भाग को प्रमुखता देते हुए पहला ब्रांड अभियान भी निकाला
  • सनराइजर्स हैदराबाद के साथ टीम के ऑफिशियल स्टेनलेस पार्टनर के रूप में साझेदारी की, ताकि ब्रांड की दृश्यता को बढ़ाया जा सके और भारत के सबसे प्रभावशाली क्रिकेट मंच में से एक के माध्यम से युवा दर्शकों से जुड़ाव बनाया जा सके
  • वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी के सह-ब्रांडेड कार्यक्रम, ‘जिंदल साथी’ पहल का विस्तार किचनवेयर और सिंक श्रेणी में 25 भागीदारों तक किया गया, जिससे पाइप और ट्यूब सहित कुल भागीदार नेटवर्क वित्त वर्ष 2026 में 175 भागीदारों तक पहुंच गया
  • वित्त वर्ष 2026 में जिंदल साथी लॉयल्टी प्रोग्राम में 11,700 से अधिक खुदरा विक्रेताओं और 75,000 से अधिक फैब्रिकेटर्स शामिल हुए
3. आर एंड डी
  • पतले गेज में स्टेनलेस स्टील ग्रेड SM650 विकसित किया, जो 700 से अधिक नम्य क्षमता प्रदान करता है -कोयला टिपर और राख कंटेनर अनुप्रयोगों के लिए एक उद्योग मानक
  • सल्फ्यूरिक एसिड टैंकरों के लिए 5% सिलिकॉन युक्त स्टेनलेस स्टील विकसित किया गया, जो प्रसंस्करण उद्योग सहित विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है
  • जिंदल स्टेनलेस की रणनीतिक शाखा, जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस (जेडीए) ने एक प्रमुख एयरोस्पेस निर्माता से छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों के लिए कम मिश्र धातु इस्पात की आपूर्ति का अपना पहला व्यावसायिक ऑर्डर हासिल किया
  • जेडीए ने स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल के लॉन्चर सिस्टम के लिए हाई नाइट्रोजन स्टील (एचएनएस) प्लेटों की सफलतापूर्वक आपूर्ति की, जो स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और अगली पीढ़ी के हथियार प्रणालियों में जेडीए के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News