Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री-किसान योजना को 2031 तक जारी रखने को मंजूरी दी
Prime Minister Narendra Modi

Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं की क्षमता पर जोर देते हुए अपने एक संदेश में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को रेखांकित करने वाला एक संस्कृत सुभाषित साझा किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा मित्र जो भी करने का संकल्प लेते हैं, उसे पूरा कर लेते हैं और यही कारण है कि देश आज अपने सपनों को साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर लिखा:

“भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं। यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है।

न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनस्ये।

मम स्वनात् कृधुकर्णो भयात एवेदनु द्यून्किरणः समेजात्।।”

आपके आत्मविश्वास की शक्ति गहन है। कोई भी आपके आत्मविश्वास को कुचल नहीं सकता। बड़े से बड़ा पहाड़ भी आपके लिए रूकावट नहीं बन सकता। आप सूरज से भी अधिक शक्तिशाली हैं, बस आपको अपनी इच्छाशक्ति को पहचानने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News