ग्रेटर नोएडा: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में लापता व्यक्तियों से जुड़े आंकड़ों को गलत तरीके से पेश कर अनावश्यक दहशत और भय फैलाने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे लापता बच्चों के मामलों में कथित बढ़ोतरी से जुड़ी अफ़वाहों पर भरोसा न करें।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय त्यागी ने स्पष्ट किया कि पिछले वर्षों की तुलना में लापता व्यक्तियों के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस मामले में संगठित अपराध के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। लापता व्यक्तियों के मामलों की संख्या पिछले वर्ष के 1,786 से घटकर इस वर्ष 1,777 हो गई है।
सोशल मीडिया पर कई पोस्टों में यह दावा किया जा रहा है कि केवल एक महीने में ही दिल्ली से लगभग 800 लोग लापता हो गए हैं।
हम यह स्पष्ट करना चाहते है कि गुमशुदगी, विशेषकर बच्चों के लापता होनें को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विगत वर्षों की तुलना में गुमशुदगी के मामलों में वृद्धि नहीं हुई है।
दिल्ली पुलिस त्वरित जांच व कार्रवाई के साथ नागरिकों की सुरक्षा के लिए… pic.twitter.com/WjV1MCoTEM
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 5, 2026







