Greater Noida: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है या किसी कारणवश फास्टैग के माध्यम से भुगतान विफल हो जाता है, तो चालक को नकद में टोल राशि का दोगुना भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, नियमों के अनुसार यदि भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जाता है, तो केवल टोल राशि का 1.25 गुना ही देय होगा।
केंद्र सरकार ने कहा, “सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे इसकी एक फोटोकॉपी लेकर अपने वाहन में सुरक्षित रखें।”
केंद्र सरकार ने आगे कहा, “अक्सर देखा गया है कि फास्टैग न होने की स्थिति में टोल कर्मी यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं, या यूपीआई से दोगुनी राशि वसूलकर नकद रसीद जारी करते हैं। यही विवाद और बहस का मुख्य कारण बनता है।”

टोल से जुड़े ये मुद्दे उस समय सामने आए जब कुछ टोल संग्रह कर्मियों ने उत्तर प्रदेश के एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।








