Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत

सीसीएल श्री पंकज कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई
सीसीएल श्री पंकज कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई

शुक्रवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 16.08.2024 (शुक्रवार) से 15.11.2024 (शुक्रवार) तक सतर्कता जागरूकता पर तीन महीने का अभियान चलाएगा। तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीवीओ, सीसीएल श्री पंकज कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

उपरोक्त बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम; प्रणाली सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन; परिपत्रों/दिशानिर्देशों/मैनुअल का अद्यतनीकरण; 30.06.24 से पहले प्राप्त शिकायतों का निपटान एवं गतिशील डिजिटल उपस्थिति, इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

ज्ञात हो कि आज इसी विषय पर सीआईएल के सीवीओ ने भी सभी अनुषंगी कंपनी के सीवीओ के साथ चर्चा की एवं अभियान को कामयाब बनाने हेतु सुझाव दिए।

यह अभियान सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2024 की शुरुआत है, जो “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” यानि “Culture of Integrity for Nation’s Prosperity” थीम पर दिनांक 28.10.2024 से 03.11.2024 तक पूरे सीसीएल में मनाया जायेगा।

अवसर विशेष पर सीवीओ, सीसीएल श्री पंकज कुमार ने सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई ।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News