नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) अपनी उत्पादन क्षमता विस्तार की प्रक्रिया के तहत दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के साथ बिजली खरीद समझौते (पावर परचेज एग्रीमेंट) को लेकर बातचीत कर रही है।
समझौते के तहत दोनों पक्ष उस टैरिफ दर पर निर्णय लेंगे, जिस पर झारखंड स्थित सेल के बोकारो स्टील प्लांट को बिजली आपूर्ति की जाएगी।







