New Delhi: भारत की अग्रणी स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने भारत के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं और हस्तियों में से एक, रणवीर सिंह को अपना पहला ‘ब्रांड एंबेसडर’ और राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेलिब्रिटी एंडोर्सर’ घोषित किया है। यह साझेदारी ब्रांड के प्रचार और उपभोक्ताओं के साथ संबंध को मजबूत बनाने के कंपनी के प्रयासों के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने जज़्बे, प्रदर्शन और भरोसेमंद के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह की व्यक्तित्व छवि ब्रांड के मूल सिद्धांतों को दर्शाती है| इस साझेदारी के तहत, रणवीर सिंह टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे, और स्टेनलेस स्टील को भारत के विकास की मजबूत, भरोसेमंद नींव के रूप में और आगे बढ़ाएंगे।
पीढ़ीगत कलाकार और बेहतरीन शोमैन के रूप में पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह के देशभर में बेशुमार प्रशंसक हैं। फिल्मों में उनका अभिनय और फिल्मी दुनिया से बाहर जोशीला अंदाज उन्हें हर उम्र और क्षेत्र के लोगों से जोड़ता है, जो उन्हें दुनियाभर के विविध दर्शकों तक पहुँचने की खास क्षमता देता है।
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने इस घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “रणवीर सिंह भारतीय सिनेमा के वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य भी हैं। वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं। जिंदल स्टेनलेस प्रगति के अगले चरण की ओर बढ़ रही है, ऐसे में रणवीर सिंह का ऊर्जावान व्यक्तित्व और दर्शकों से मजबूत जुड़ाव, पूरे देश में लोगों के बीच स्टेनलेस स्टील के विविधतापूर्ण के प्रचार के लिए एक उपयुक्त साझेदार है।”
अभिनेता रणवीर सिंह इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए कहा, “भारत में हममें से कई लोगों के लिए स्टेनलेस स्टील हमेशा से रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रहा है। इसमें भरोसा और एक खास भारतीय भावना होती है। मुझे जिंदल स्टेनलेस के साथ जुड़ने की बेहद खुशी है और मैं इस ब्रांड की कहानी को देशभर के लोगों तक पहुँचाने के लिए उत्साहित हूं।”
जिंदल स्टेनलेस के कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक श्री विजय शर्मा ने इस साझेदारी के बारे में कहा, “हमारे पहले ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह के साथ साझेदारी के जरिये हम स्टेनलेस स्टील और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। उनकी व्यापक लोकप्रियता और दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव से हमें अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।”
स्टेनलेस स्टील भारत की प्रगति की कई निर्णायक उपलब्धियों का हिस्सा रहा है – आधुनिक बुनियादी ढाँचे, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जैसी आधुनिक रेलवे परियोजना, ब्रहमोस जैसी रक्षा क्षेत्र की परियोजना, चंद्रयान-3 जैसी अंतरिक्ष परियोजना और रोजमर्रा के अनगिनत उपयोग। इस साझेदारी के माध्यम से जिंदल स्टेनलेस स्टेनलेस स्टील की इन उपयोगिताओं को सामने लाने और देश के विकास में इसकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहता है।







