Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सभी एक नया इतिहास रचे जाने के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम, कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ तथा नए भवनों के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों सहित, सभी को बधाई दी। उन्होंने इनके निर्माण से जुड़े सभी इंजीनियरों और श्रमिक साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
X पर पोस्ट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:
“भारत के नागरिकों की सेवा के प्रति अडिग संकल्प और ‘नागरिक देवो भव’ की पवित्र भावना से प्रेरित होकर, सेवा तीर्थ को नम्रतापूर्वक राष्ट्र को समर्पित किया गया है।
सेवा तीर्थ हमेशा कर्तव्य, करुणा और ‘भारत प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति वचनबद्धता का एक उज्ज्वल प्रतीक बना रहे। यह पीढ़ियों को निःस्वार्थ सेवा और सभी के कल्याण हेतु अथक समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।”
With an unwavering resolve to serve the people of India and guided by the sacred spirit of Nagrikdevo Bhava, Seva Teerth is humbly dedicated to the nation.
May Seva Teerth always stand as a radiant symbol of duty, compassion, commitment to the principle of India First. May it… pic.twitter.com/xVRoEcbtE9
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
“आज सेवा तीर्थ में, हमने उन फाइलों पर हस्ताक्षर किए जो गरीबों, वंचितों, हमारे मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। मुख्य निर्णयों में शामिल हैं:
प्रधानमंत्री राहत (PM RAHAT) योजना के शुभारंभ के लिए स्वीकृति, जिसके अंतर्गत दुर्घटना के पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त हो।”
लखपती दीदी योजना के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ कर दिया गया है। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
कृषि अवसंरचना कोष का लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इससे हमारे किसानों को अत्यधिक सहायता मिलेगी और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्वीकृति दी गई है। इससे प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप और गहन तकनीकी (डीप-टैक) अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा।
At Seva Teerth earlier today, signed files that are connected with the empowerment of the poor, downtrodden, our hardworking farmers, Yuva Shakti and Nari Shakti. The key decisions include:
Approval for the launch of PM RAHAT scheme, as per which victims of accidents will get… pic.twitter.com/dVn5LyrVNX
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026







