Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

नयारा एनर्जी बनी टाटा मुंबई मैराथन 2026 की आधिकारिक ‘फ्यूल्ड बाय पार्टनर’ – जोश को मिलेगी नई रफ़्तार!

(Image Courtesy: Nayara Energy)

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक एकीकृत डाउनस्ट्रीम ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स कंपनी, नयारा एनर्जी, एक बार फिर टाटा मुंबई मैराथन 2026 के साथ आधिकारिक ‘फ्यूल्ड बाय’ (Fuelled By) पार्टनर के रूप में जुड़ गई है। पिछले साल की सफल साझेदारी को और मजबूत करते हुए, नयारा एनर्जी भारत के एक सबसे मशहूर खेल आयोजन, टाटा मुंबई मैराथन को नई ऊर्जा देने के लिए तैयार है। यह साथ न केवल खेल को बढ़ावा देता है, बल्कि भारत की अटूट सहनशक्ति और सामूहिक प्रगति का भी जश्न मनाता है।

टाटा मुंबई मैराथन के साथ नयारा एनर्जी की यह साझेदारी दिखाती है कि, कंपनी का लक्ष्य न केवल ऊर्जा है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण पहलों के जरिए प्रगति और परिवर्तन लाना है। इस साझेदारी से नयारा एनर्जी आज के युवा भारत के साथ जुड़ना चाहती है। इसका मकसद लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना और मेहनत व जुनून के साथ आगे बढ़ने वाले समाज की ताकत को सलाम करना है।

इस साझेदारी पर बात करते हुए, नयारा एनर्जी के सीईओ, तैमूर अबासगुलियेव ने कहा, “भारत की तरक्की यहाँ के लोगों की हिम्मत और महत्वाकांक्षा का नतीजा है। नयारा एनर्जी में हमारा मानना है कि हम उस ऊर्जा का जरिया बनें जो इस विकास को गति देती रहे। इसी वादे को निभाते हुए, हमें टाटा मुंबई मैराथन 2026 का आधिकारिक ‘फ्यूल्ड बाय’ (Fuelled By) पार्टनर बनने पर गर्व है। हम हर कदम के साथ इस कभी न रुकने वाले भारत के जोश को ऊर्जा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”

बड़े खेल आयोजनों से जुड़कर नयारा एनर्जी ‘कभी न रुकने वाले भारत’ को ऊर्जा देने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है।

टाटा मुंबई मैराथन 2026 आने वाले रविवार, 18 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें दिग्गज धावकों के साथ-साथ देश और विदेश के लाखों लोग हिस्सा ले रहे हैं।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News