नई दिल्ली: NTPC Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 फरवरी 2026 को ₹2,666.58 करोड़ का द्वितीय अंतरिम लाभांश अदा किया। यह कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 27.50% है।
उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी लिमिटेड लगातार 33वें वर्ष लाभांश का भुगतान कर रही है।
विश्व की अग्रणी विद्युत कंपनी बनने तथा भारत की विकास यात्रा और ऊर्जा संक्रमण को गति देने के अपने विजन के अनुरूप,एनटीपीसी निरंतर विश्वसनीय, किफायती और सतत ऊर्जा समाधान प्रदान कर रही है। नवाचार, परिचालन दक्षता और उत्तरदायित्व की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ कंपनी राष्ट्र की प्रगति को किफायती, प्रभावी और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एनटीपीसी वर्तमान में 87 गीगावाट से अधिक स्थापित क्षमता का संचालन कर रही है, जबकि 32 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है। कंपनी ने वर्ष 2032 तक कुल 149 गीगावाट क्षमता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें 60गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता शामिल है। तापीय, जल, सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विविध पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देशभर में विश्वसनीय, किफायती और सतत विद्युत आपूर्ति के लिए समर्पित है।







