Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी गीगाफैक्ट्री से पहला ‘शक्ति’ लॉन्च किया, जो 4680 भारत सेल प्लेटफ़ॉर्म के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों Abunayyan Holding और Nextpower ने संयुक्त उद्यम ‘Nextpower Arabia’ के गठन को पूरा किया विशेषज्ञों ने भारत की औषधीय पौधों की आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने के लिए एआई-सक्षम फार्म-गेट गुणवत्ता और ट्रेसबिलिटी की आवश्यकता पर जोर दिया Volks Energie ने पूर्वोत्तर भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया, ऊर्जा और अवसंरचना विकास को गति दी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजमाता जीजाबाई जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Search
Close this search box.

Delhi New CM : आतीशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली

दिल्ली की नई कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतीशी मार्लेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी देखी गई, जिसे उन्होंने अरविंद केजरीवाल की प्रतीकात्मक उपस्थिति के रूप में रखा था। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले मीडिया संबोधन में आतीशी ने कहा कि मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि चार महीने बाद होने वाले चुनावों में दिल्ली की जनता एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। तब तक यह कुर्सी यही रहेगी, अरविंद केजरीवाल का इंतजार करते हुए।

प्रशांत भूषण ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि वह केजरीवाल की चप्पलें सीएम की कुर्सी पर रख सकती हैं और कह सकती हैं कि चप्पलें ही सरकार चला रही हैं।

आतीशी की इस पहल की बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कड़ी आलोचना की। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे मुख्यमंत्री पद का अपमान बताया और कहा कि आतीशी की प्राथमिकता जनता की सेवा के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री को चेहरा चमकाना है। उन्होंने आतीशी को डमी मुख्यमंत्री कहा, जिसका काम केवल केजरीवाल की छवि को साफ करना है।

इसी तरह बीजेपी ने भी इसे संविधान का उल्लंघन और दिल्ली के लोगों के प्रति अपमान बताया और कहा कि दो कुर्सियों का इस तरह से इस्तेमाल करना संविधान और मुख्यमंत्री पद का अपमान है।

इस सब के वाबजूद आतीशी ने रामायण से प्रेरणा लेते हुए अपने कदम को सही ठहराया। उन्होंने खुद की तुलना भरत से की, जिन्होंने भगवान राम के वनवास के दौरान 14 साल तक उनकी खड़ाऊं रखकर अयोध्या का शासन किया था। उन्होंने कहा है कि ठीक वैसे ही जैसे भरत ने भगवान राम की अनुपस्थिति में उनका सम्मान किया, मैं भी अगले चार महीनों तक अरविंद केजरीवाल के सम्मान में सरकार चलाऊंगी।

यह पहला मौका नहीं है जब आम आदमी पार्टी ने अपने नेताओं की तुलना रामायण के पात्रों से की हो। इससे पहले भी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भगवान राम और रामराज्य का उल्लेख किया है। केजरीवाल ने हाल ही में जनता की अदालत में कहा था कि उन पर लगे आरोपों का सामना करते हुए वह सीता की अग्नि परीक्षा जैसे हालातों से गुजर रहे हैं।

वही राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कदम चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News